गृहमंत्री अमित शाह ने बरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, पहले चरण में सपा-आरएलडी साफ हो चुकी है। मैं आपको विश्वास दिला रहा हूं कि भाजपा तीन सौ सीटों से पार जा रही है। एक बार फिर योगी सरकार बन रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है और अब सभी पार्टियों ने दूसरे चरण के प्रचार के लिए जोर लगा दिया है। वैसे भी इसके लिए मात्र 48 घंटे ही शेष हैं ऐसे में कोई भी पार्टी प्रचार में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी के तहत आज गृहमंत्री अमित शाह बरेली पहुंचे और चुनाव प्रचार किया, जहां उन्होंने प्रथम चरण में सपा-आरएलडी गठबंधन के सफाए का दावा कर दिया।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह ने यहां कहा कि, पहले चरण में सपा-आरएलडी साफ हो चुकी है। मैं आपको विश्वास दिला रहा हूं कि भाजपा तीन सौ सीटों से पार जा रही है। एक बार फिर योगी सरकार बन रही है।
उन्होंने आगे कहा कि, 2017 से पहले जब मैं उत्तर प्रदेश आता था तो एक ही मांग थी कि गुंडाराज खत्म कर दो। आज योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रूहेलखंड से गुंडाराज खत्म कर दिया है। आप लोग खुद ही बताओ माफिया आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी आज कहां हैं। अगर गलती से भी अखिलेश बाबू की सरकार बन गई तो यह फिर जेल से बाहर होंगे।