फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: पंचायत चुनाव में जुटे केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और विधायक डीसी वर्मा हुए कोरोना संक्रमित

Tue, 13 Apr 2021 02:41 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पंचायत चुनाव में जुटे केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और विधायक डीसी वर्मा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जिला पंचायत सदस्य पद पर भाजपा के समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए संतोष गंगवार कई दिनों से प्रचार अभियान में जुटे थे। 
 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव में जुटे केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और विधायक डीसी वर्मा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जिला पंचायत सदस्य पद पर भाजपा के समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए संतोष गंगवार कई दिनों से प्रचार अभियान में जुटे थे। कई नुक्कड़ सभाएं की थीं। 

विज्ञापन


इस दौरान वह किसी संक्रमित के संपर्क में आ गये। जिसके चलते वह भी कोरोना संक्रमित हो गये। संक्रमित होने की जानकारी केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की है। संपर्क में रहे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कोरोना नियमों का पालन करने का आग्रह किया है। केंद्रीय मंत्री को किसी प्रकार के कोई लक्षण नहीं हैं। उधर, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

वहीं, कोरोना महामारी के बीच होने वाले पंचायत चुनाव के मतदाताओं के लिए खुशखबरी है। अब संक्रमित मतदाता भी चुनाव में मतदान कर सकते हैं। चुनाव प्रेक्षक डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने कहा कि कोरोना संक्रमित मतदाता पंचायत चुनाव में मतदान कर सकेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित के परिजन को मतदान के एक दिन पहले लिखित से रिटर्निंग ऑफिसर को अवगत कराना होगा। आयोग के निर्देशानुसार, मतदान से पहले संक्रमित मतदाता को पीपीई किट पहनाकर वोट डलवाया जाए। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट भी पीपीई किट पहनेगा। बाद में उस कमरे को सैनिटाइज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें