बरेली में उर्स-ए-रजवी के दूसरे दिन शुक्रवार को इस्लामिया मैदान में दहेज हटाओ-बेटी बचाओ व मुसलमानों में फैली सामाजिक बुराइयां, सोशल मीडिया और हमारे नौजवान पर उलमाओं ने चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि मुस्लिम नौजवान नशे का आदी हो रहा है। इससे नौजवान नस्ल को बचाना होगा। साथ ही सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करना होगा। आज इसके गलत इस्तेमाल के कारण कितने ही नौजवान जेलों में बंद हैं।