फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाजार में फड़ लगाने को लेकर दो लोगों में चले लात-घूंसे

Thu, 26 Dec 2024 09:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। बुधवार को साप्ताहिक बाजार में फड़ लगाने को लेकर दो लोगों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों घायल हो गए। दोनों ओर से एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बुधवार को 22 वर्षीय सकलैन पुत्र नवी अहमद और 42 वर्षीय शकील बाबू पुत्र अब्दुल बसीद की सिंधौली मीरगंज की बाजार में सब्जी का फड़ लगाने को लेकर कहासुनी, गाली-गलौज हुई। इसके बाद दोनों में जमकर लात घूंसे चले, जिसमें दोनों घायल हो गए। बाजार में भीड़ ने बमुश्किल दोनों को बचाया। इसके बाद दोनों मीरगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें