फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाइक टेंपो भिड़ंत में चार घायल

Thu, 26 Dec 2024 09:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। बुधवार को बाइक और टेंपो की भिड़ंत में दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। बाइक सवार और एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना गुलड़िया-रामनगर मार्ग पर ग्राम कठौती के निकट की है। सभी घायलों का आसपास के निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 11 बजे गुलड़िया से एक टेंपो सवारियां भरकर रामनगर की ओर जा रहा था। तभी ग्राम कठौती के निकट सामने से आ रहा बाइक सवार की टेंपो से टक्कर हो गई। उसमें बैठी सवारियां नीचे खाई में जा गिरीं। इसमें सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया गौरीशंकर के भगवान दास की 50 वर्षीय पत्नी शिवधारा, लक्ष्मीपुर का बाइक सवार देवेंद्र, मुगलपुर गांव के मनीराम और उनकी पत्नी शांति को चोटें आई हैं। इनमें शिवधारा और देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें एक अस्पताल पर भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मनीराम और शांति को मामूली चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें