फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, फरीदपुर-बीसलपुर रोड पर हुई घटना

Fri, 17 Feb 2023 02:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

ढकनी रजपुरी निवासी दोनों युवक बाइक से फरीदपुर जा रहे थे। बीसलपुर मार्ग पर पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों युवकों की मौत हो गई।  
 
विज्ञापन
मृतक सनी और शिवांश के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र में बीसलपुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। गैस एजेंसी गोदाम के नजदीक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ढकनी रजपुरी निवासी शिवांश पुत्र सतीश चंद्र और सनी पुत्र सूरजपाल शुक्रवार की सुबह बाइक से फरीदपुर जा रहे थे। ये दोनों धर्मेंद्र गैस एजेंसी गोदाम के पास पहुंचे ही थे, तभी सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शिवांश और सनी की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए। शिवांश और सनी रिश्ते में दोनों भाई थे। बताया जाता है कि दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। सिर में चोट आने से ही दोनों की मौत हुई है। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। शिवांश के दादा ने थाने में तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें