फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरेंद्र शास्त्री पर बिफरे मौलाना: शहाबुद्दीन बोले- देश तोड़ने की योजना बना रहे बागेश्वर धाम के बाबा

Fri, 17 Feb 2023 01:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बड़ा आरोप लगाया है। मौलाना ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री अपनी बातों से देश को कमजोर कर रहे हैं और देश को तोड़ने की योजना बना रहे हैं। 
विज्ञापन
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली की दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अपने जारी एक बयान में कहा कि बागेश्वर धाम छतरपुर के धीरेंद्र शास्त्री देश के मुसलमानों को पासपोर्ट बनवाने और देश छोड़कर पाकिस्तान चले जाने की धमकी दे रहे हैं। इससे पहले भी टोपी वालों को सनातनी बनाने की बात कह चुके हैं। मुसलमानों को सुधर जाने की भी सलाह दे चुके हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री अपनी बातों से देश को कमजोर कर रहे हैं। देश को तोड़ने की योजना बना रहे हैं। अखंड भारत एक बार 1947 में टूट चुका है तो क्या फिर बाबा धीरेंद्र शास्त्री भारत को दोबारा तोड़ने के कगार पर ले जाना चाहते हैं? जिन लोगों को पाकिस्तान जाना था वो पाकिस्तान जा चुके और जिन लोगों को भारत पसंद था और यहां की सरजमीं से प्रेम करते थे वे यहीं रुक गये। ये बहस 75 साल पहले ही खत्म हो चुकी है। मगर अब दोबारा बंटवारे की बहस करना फिजूल है। 

विज्ञापन

मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी - फोटो : अमर उजाला

'धीरेंद्र शास्त्री की बातें देशहित में नहीं'

मौलाना बरेलवी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री की बातें देशहित में नहीं हैं। मुसलमानों को देश छोड़ने की धमकी देने से कट्टरपंथी विचारधारा रखने वाले लोगों को और प्रतिबंधित सिमी व पीएआई जैसे संगठनों को देशविरोधी गतिविधियां करने के लिए मौका मिल जाएगा। उन संगठनों और उन व्यक्तियों को बहुत नुकसान होगा, जो देश की तरक्की, सद्भाव और अमन व शांति के लिए कार्य कर रहे हैं।

बागेश्वर धाम न जाएं मुसलमान 

मौलाना शहाबुद्दीन ने मुसलमानों से अपील की है, जो लोग बागेश्वर धाम आश्रम में भाग लेने जाते हैं, वे अब बागेश्वर धाम आश्रम के किसी भी कार्यक्रम में भाग न लें और न ही धीरेंद्र शास्त्री और उनकी संस्था से किसी तरह का कोई ताल्लुक रखें। धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रमो में जाना और उनके भाषणों को सुनना ईमान को कमजोर करना है। इसलिए कोई भी मुसलमान धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रमों में शिरकत न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें