फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन सौ बेड अस्पताल मार्ग पर गेहूं भरे चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Thu, 20 Jul 2023 01:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

तीन सौ बेड अस्पताल मार्ग पर बुधवार रात करीब दो बजे गेहूं से भरा ट्रक आग का गोला बन गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। आग में गेहूं जलकर खाक हो गया। 
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने बुझाई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में तीन सौ बेड अस्पताल मार्ग पर बुधवार देर रात चलते ट्रक में आग लग गई। ट्रक में गेहूं लदा हुआ था। आग लगते ही चालक ने ट्रक को रोक दिया और कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक और उसमें लदा पूरी तरह गेहूं जल गया। 

विज्ञापन


आंवला कस्बे के त्रिपोलिया निवासी अमित कुमार ट्रक चालक है। अमित ने बताया कि आंवला की ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक लेकर वह फतेहगंज पश्चिमी की फ्लोर मिल जा रहा था। ट्रक में आंवला के व्यापारी रोहित का गेहूं भरा था। रात करीब दो बजे बियावानी कोठी से मालियों की पुलिया की तरफ बढ़ते ही ट्रक की वायरिंग में फाल्ट होने से केबिन में आग लग गई। 

ये भी पढ़ें- Jyoti Maurya Case: एसडीएम ज्योति की जेठानी की एंट्री से नया मोड़, अब मुश्किल में आलोक मौर्य और उसका परिवार!
विज्ञापन

 

विज्ञापन

ट्रक में अकेला था चालक 

केबिन में चालक अमित अकेला ही था। अमित ने बताया कि उसने पहले आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफल न होने पर कूदकर जान बचाई। कुछ ही देर में ट्रक से लपटें निकलने लगी। वहां से जा रही प्रेमनगर पुलिस की गाड़ी ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। 

इस दौरान थाना बारादरी पुलिस ने रोड वनवे किया। आग बुझने के बाद सड़क की लेन खोली गई। आग में ट्रक समेत उसमें लदा गेहूं जल गया। जिस जगह पर ट्रक में आग लगी, वहां पर सड़क किनारे आलीशान मकान बने हुए हैं। शोर-शराबा होने पर लोग जाग गए और अपने घरों से निकल आए। घटना से काफी देर तक अफरातफरी मची रही। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें