फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा कुर्सी का: बैठक में शानदार कुर्सी पर बैठे अफसर, भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के लिए डलवा दी लकड़ी वाली

Thu, 20 Jul 2023 01:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

कमिश्नरी सभागार में आयोजित बैठक में अफसर शानदार कुर्सियों पर बैठे, जबकि भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप को लकड़ी वाली कुर्सी पर बैठना पड़ा। इस पर सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने नाराजगी जताई। उन्होंने मामले की शिकायत कमिश्नर सौम्या अग्रवाल से की। 
विज्ञापन
बैठक में लकड़ी वाली कुर्सी पर बैठे भाजपा सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को कल्पवृक्ष वितरण अभियान को लेकर सामाजिक संस्थाओं, उद्यमियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। यह बैठक कमिश्नरी सभागार में हुई, जिसमें भाजपा सांसद के लिए प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। सभागार में अफसर व अन्य लोग शानदार कुर्सियों पर बैठे, जबकि आंवला के भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप को लकड़ी वाली कुर्सी पर बैठना पड़ा। 

विज्ञापन


सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने इस मामले की शिकायत  कमिश्नर सौम्या अग्रवाल से की। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक में कुर्सियां एक सी होना चाहिए। या जनप्रतिनिधियों को एक समान सीटें डलवाएं। इस पर कमिश्नर ने व्यवस्था देख रहे स्टाफ की फटकार लगाई। उन्होंने भाजपा सांसद के मीडिया प्रभारी को भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी। 

ये भी पढ़ें- Jyoti Maurya Case: एसडीएम ज्योति की जेठानी की एंट्री से नया मोड़, अब मुश्किल में आलोक मौर्य और उसका परिवार!
विज्ञापन


बैठक में कमिश्नर के पास लकड़ी की कुर्सी पर बैठे भाजपा सांसद की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कमिश्नर की बैठक में सांसद के लिए अफसरों ने प्रोटोकॉल का दरकिनार किया है, ऐसा नहीं होना चाहिए था। सभी के लिए एक समान कुर्सी डलवाना चाहिए। लोग इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा पर प्रशासन की व्यवस्था पर तंज भी कस रहे हैं। 

विज्ञापन

कल्पवृक्ष वितरण अभियान को लेकर हुई थी बैठक 

कमिश्नरी सभागार में आयोजित बैठक में यह तय किया गया कि सावन के तीसरे सोमवार 24 जुलाई को शहर के सातों नाथ मंदिरों के साथ ही आंवला के गुलड़िया स्थित गौरी शंकर मंदिर, सिद्ध बाबा मंदिर और ईधजागीर मंदिर में प्रसाद स्वरूप पौधों का वितरण किया जाएगा। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की पहल पर कल्पवृक्ष वितरण अभियान के तहत पौधरोपण किया जाएगा। बैठक में मंडलायुक्त ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सामाजिक संस्थाओं, उद्यमियों, जनप्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें