पंजाब में किसान आंदोलन की वजह से कई ट्रेेनें प्रभावित रहेंगी। अमृतसर से 25 नवंबर को प्रस्थान करने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। अमृतसर से 25 नवंबर को प्रस्थान करने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस अंबाला से चलाई जाएगी। 24 नवंबर को 15654 जम्मूतवी-कटिहार एक्सप्रेस को जम्मूतवी की जगह अंबाला से चलाया गया। अमृतसर से 25 को प्रस्थान करने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलाई जाएगी।
इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा व गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच उपरिगामी पुल के गार्डर संबंधी कार्य और पावर ब्लॉक के कारण गाड़ियां नियंत्रित कर चलाई जाएंगी। 29 नवंबर को 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस मार्ग में 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी मार्ग में 75 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
30 नवंबर, एक, तीन, चार और पांच दिसंबर को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस मार्ग में 55 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 30 को चलने वाली 04005 जयनगर-दिल्ली विशेष गाड़ी मार्ग में 75 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। एक दिसंबर को 04518 चंडीगढ़-गोरखपर विशेष गाड़ी मार्ग में 75 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। तीन दिसंबर को 04005 जयनगर-दिल्ली विशेष गाड़ी मार्ग में 75 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।