फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक डिग्री और लुढ़का न्यूनतम पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। रात का पारा लुढ़ककर अब आठ डिग्री तक पहुंच गया है। दिन में भी धूप भी बेअसर साबित हो रही है। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट से ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान एक डिग्री और गिरावट के बाद सामान्य से चार डिग्री कम 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार ने आगामी दिनों में पहाड़ों की ओर से आ रही सर्द पछुआ हवा के शहर में प्रवेश करने से तापमान में और गिरावट होने की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें