फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: बरेली-टनकपुर और पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू; त्रिवेणी एक्सप्रेस दो दिन निरस्त

Sat, 13 Jul 2024 08:14 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली-टनकपुर और पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंडों पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। बारिश और बाढ़ के कारण इन रेलखंडों पर चार दिन पहले ट्रेनों का संचालन रोका गया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार दिन बाद बरेली-टनकपुर और पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंडों पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण आठ जुलाई की रात यहां कई स्थानों पर कटान हो गया था। बृहस्पतिवार रात नौ बजे रेलखंडों को दुरुस्त करने के बाद शुक्रवार से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। अब तक बरेली सिटी तक चलाई जा रही दिल्ली-टनकपुर और देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस को रेलवे अब भोजीपुरा तक चलाएगा।

विज्ञापन


शुक्रवार से 05392 टनकपुर-पीलीभीत, 05394/93 टनकपुर-पीलीभीत-टनकपुर, 05341/42 के अलावा 05395 पीलीभीत-शाहजहांपुर, 05381/82 पीलीभीत-शाहजहांपुर-पीलीभीत, 05418/17 पीलीभीत-शाहजहांपुर-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। शनिवार से 05396 शाहजहांपुर-पीलीभीत और 05391 पीलीभीत-टनकपुर पैसेंजर का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, 15019/20 देहरादून-टनकपुर-देहरादून, 12035/36 दिल्ली-टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस को शनिवार से बरेली के स्थान पर भोजीपुरा तक चलाया जाएगा। वापसी में यह ट्रेनें बरेली सिटी के स्थान पर भोजीपुरा से यात्रा शुरू करेंगी। 

विज्ञापन

त्रिवेणी एक्सप्रेस आज और कल निरस्त
रेलवे ने त्रिवेणी एक्सप्रेस का निरस्तीकरण दो दिन के लिए बढ़ा दिया है। 15074/76 त्रिवेणी एक्सप्रेस शनिवार और 15075/15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस रविवार को निरस्त रहेगी। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेनों का संचालन सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें