फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा पर ओवरब्रिज निर्माण की धीमी गति से व्यापारी खफा

विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।
विज्ञापन

डीआरएम इज्जतनगर को सौंपा ज्ञापन, कहा- सर्विस रोड ही बनवा दें

बरेली। लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम का कोई हल नहीं निकल पा रहा है। यहां बन रहे ओवरब्रिज का निर्माण भी बेहद धीमी गति से रुक-रुक कर हो रहा है। इससे व्यापारी खासे नाराज हैं। शुक्रवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रतिनिधि मंडल ने एनईआर रेलवे के डीआरएम आशुतोष पंत को ज्ञापन देकर हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के धीमे निर्माण पर नाराजगी जताई। कहा, सड़क और सर्विस रोड पर गड्ढों में आए दिन वाहन पलट रहे हैं। इससे कई-कई दिन तक जाम लग रहा है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ल ने कहा, ओवरब्रिज के निर्माण में देरी को लेकर विभाग बेवजह की दलीलें दे रहा है, लेकिन सड़क निर्माण कराने में क्या दिक्कत है। सर्विस रोड को ही ठीक कर दिया जाए तो जाम की समस्या से कुछ हद तक निजात मिलेगी। आए दिन वाहन वहां पलट जाते हैं। इससे कारण लंबा जाम लग जाता है। इस मौके पर रोहित जिंदल, महामंत्री दीपक द्विवेदी, गौरव सक्सेना, अंकित मक्कड़, विष्णु शुक्ल, सोनू मौर्या आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें