फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: जीएसटी की एसआईबी टीम की कार्रवाई का विरोध, व्यापारियों ने सेल टैक्स ऑफिस में किया प्रदर्शन

Sat, 28 Sep 2024 01:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में जीएसटी की एसआईबी टीम ने एक व्यापारी की माल से भरी गाड़ी को सीज कर दिया था। इससे व्यापाारी और उद्यमी भड़क गए। उन्होंने एसबीआई टीम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।  
विज्ञापन
सेल टैक्स ऑफिस में बैठे व्यापारी व उद्यमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जीएसटी एसआईबी टीम पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर व्यापारियों और उद्यमियों ने शनिवार को सेल टैक्स ऑफिस में जमकर प्रदर्शन किया। यहां पहुंचे करीब दो सौ व्यापारियों ने नारेबाजी की और सभी कागज होने के बावजूद जबरन पकड़े गए वाहन को छोड़ने और आरोपी एसआईबी डीसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


व्यापारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को पटाखा कारोबारी अमरीश अग्रवाल की माल से भरी गाड़ी फरीदपुर टोल प्लाजा के पास रोक ली गई। आरोप है कि गाड़ी और उसमें लदे माल के सभी कागज होने के बाद भी जबरन कार्यालय पर सीज कर दिया गया। मामले पर उद्यमी एवं व्यापारियों का फोन एसआईबी डीसी के पास पहुंचा तो अनसुना कर दिया। इस पर व्यापारियों और उद्यमियों का गुस्सा फूट पड़ा। 

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र  गुप्ता, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष मयूर धीरवानी समेत बड़ी संख्या में उद्यमी एवं व्यापारी कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। नारेबाजी भी की। जीएसटी एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू एचपी राव दीक्षित ने पहुंचकर व्यापारियों को शांत कराया। करीब दो घंटे बाद गाड़ी छोड़ने पर हंगामा थमा।  व्यापारियों ने भविष्य में फर्जी कार्रवाई और उत्पीड़न होने पर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें