फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटवपुरा में टायर मंडी रोड खोदी, सैकड़ों घरों में पानी की सप्लाई बंद

विज्ञापन
पानी की टूटी लाइन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने जताई नाराजगी, कहा - अंधाधुंध खोदाई से हुआ नुकसान

बरेली। शहर के मोहल्ला जाटवपुरा में सड़क निर्माण के लिए नगर निगम ने जेसीबी से पूरी सड़क खोद दी। खोदाई के दौरान सैकड़ों घरों की पाइप लाइन टूट गई और लोगों के यहां पानी आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

मोहल्ला जाटवपुरा में एक साल से सड़क निर्माण अटका हुआ है। नगर निगम ठेकेदार ने एक साल में यहां दोनों तरफ नाली निर्माण पूरा किया। इस दौरान भी लोगों को दिक्कतें हुईं और लोगों ने तेजी से काम करने की बात कही लेकिन ठेकेदार अपनी ही गति से काम करता रहा। अब जब नाली निर्माण पूरा हुआ और सड़क निर्माण की बात आई तो ठेकेदार ने जेसीबी लगाकर पूरी सड़क उखाड़ दी। इस तरह से अंधाधुंध खोदाई की है कि सभी घरों को जाने वाली पानी की पाइप लाइन टूट गई है। सड़क पर पानी बह रहा है। लोगों के घराें में पानी की सप्लाई बंद हो गई है और लोग हैंडपंप पर लाइन लगाकर पानी भर रहे हैं।
नगर निगम निर्र्माण विभाग के मुख्य अभियंता भूपेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें इस तरह से सड़क खोदाई की जानकारी नहीं है। वह बुधवार को क्षेत्र में निरीक्षण करेंगे। सभी ठेकेदारों को सहूलियत से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

जेसीबी चालक किसी की नहीं सुनते

‘जेसीबी चालक ने अंधाधुंध खोदाई की है। हम लोगों ने पाइप लाइन टूटने पर कहा कि भी लेकिन उसने किसी की एक नहीं सुनी और पाइप लाइन तोड़ते हुए खोदाई जारी रखी।’ - राजू

‘इस तरह से खोदाई की है कि सड़क पर हर तरफ पानी बह रहा है और सड़क भी चलने के लायक नहीं रही है। ठेकेदार अंधाधुंध खोदाई करा रहे हैं। नगर निगम को ध्यान देना चाहिए।’ -चंद्रपाल सिंह

‘पूरे मोहल्ले में जलसंकट गहरा गया है। पाइप लाइन टूटने से घरों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। सहूलियत से खोदाई की गई होती तो इस तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता।’- अनिल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें