फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: जालसाज ने सोने की अशर्फियां बताकर खेत में खुदवाया, किसान को थमा दिए पीतल के सिक्के

Tue, 10 Oct 2023 03:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में जालसाज ने किसान से नकदी और जेवर ठग लिए। उसने किसान से उसके खेत में खजाना होने की बात कही। रात में किसान से खोदाई कराई। खेत में पीले सिक्के मिले। बाद में पता चला है कि पीले सिक्के पीतल के थे। 
विज्ञापन
पीतल के सिक्के - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के नकटिया में एक ठग ने मीरगंज क्षेत्र के ग्रामीण को उसके खेत में सोने की अशर्फियां दबी होने का लालच देकर नकदी और जेवर ठग लिए। खेत की खोदाई से जो चमकदार सिक्के निकले, वो सब पीतल के थे। पीड़ित इन्हें लेकर एसएसपी दफ्तर आया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी भोजीपुरा क्षेत्र के प्रधान का भाई है।

विज्ञापन


मीरगंज के गांव कुतकपुर निवासी ताराचंद ने बताया कि वह ऑटो चलाते हैं। आरोप है कि एक युवक से उसकी मुलाकात कचहरी में हुई थी। युवक ने उसकी परेशानी पूछी  और भोजीपुरा के अंबरपुर प्रहलादपुर निवासी एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिया। कहा कि वह उसके गुरु हैं। उनसे मिलकर सभी परेशानी दूर हो जाएगी। ताराचंद ने कॉल की तो उन्हें विलवा पुल के नीचे बुलाया। उनके गांव का नाम पूछा और साथ ही उसके खेत पर गया। वहां थोड़ी मिट्टी खोदकर मंत्र पढ़कर कहा कि यहां सोने की अशर्फियां हैं। 

विज्ञापन

ठग ने 6.72 लाख रुपये ठगे 

उसने कहा कि माया तो मिल जाएगी, लेकिन तुम्हारे बेटे की भेंट मांग रही है। उन्होंने मना कर दिया। फिर ठग ने कहा कि बलि का विकल्प काले हिरन का कस्तूरी दाना है। इसे खरीदने के बदले 6.72 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने रुपये दे दिए तो ठग ने रात के वक्त खेत की खोदाई कराई। जमीन से पीले रंग के चमकदार सिक्के निकले।

ठग ने पीले सिक्के एक कपड़े में रखकर घर ले जाने के लिए कहा। बताया कि 21 दिन से पहले कपड़ा मत खोलना वर्ना यह पीतल के हो जाएंगे। जब 21 दिन बाद कपड़ा खोला तो सिक्के पीतल के ही मिले। ऑटो ड्राइवर ने बताया कि ठग का भाई भोजीपुरा क्षेत्र में प्रधान है। आरोपी पर पहले से भी केस दर्ज हैं। शिकायत पर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें