फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ हाईवे पर ट्रक खराब होने से तीन घंटे जाम

विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

हुलासनगरा में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास गड्ढों में टूटे ट्रक के पट्टे

फतेहगंज पूर्वी। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास रविवार सुबह सात बजे सड़क पर गड्ढों की वजह से पट्टे टूटने ट्रक खड़ा हो गया। इससे हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। तीन घंटे बाद ट्रक को ठीक कराकर हाईवे से हटाया गया। तब जाकर जाम से कुछ राहत मिली लेकिन दोपहर तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

रविवार सुबह सात बजे बरेली की ओर से आम लादकर लखनऊ जा रहे ट्रक के पट्टे हुलासनगरा क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज से पहले सड़क पर गड्ढों की वजह से टूट गए। खराब ट्रक बीच सड़क पर खड़ा होने से एक लेन पूरी तरह बंद हो गई। इस बीच हुलासनगरा क्रासिंग को कई ट्रेनें निकलने की वजह से देर तक बंद रखना पड़ा। इस वजह से थोड़ी ही देर में हाईवे पर वाहनों का जमावड़ा लग गया। क्रॉसिंग के दोनों ओर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे जाम फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर तक पहुंच गया। वहीं बहगुल नदी पर करीब एक साल पहले पुल का कुछ हिस्सा टूटकर नदी में समाहित हो गया था। जिसे अब तक ठीक नहीं किया गया है। उस स्थान पर चारों तरफ बड़े बड़े पत्थर रखकर बैरिकेडिंग कर दी गई है और मिट्टी-रेत से भरकर कट्टे रख दिए गए हैं। इस वजह से भी जाम की समस्या बन जाती है। रविवार को भी तीन घंटे के जाम के बाद फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने वाहनों को एक साइड से धीरे धीरे निकलवाकर आवागमन चालू करवाया, फिर भी दोपहर तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें