फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी की गर्ल्स बटालियन में प्रवेश के लिए तीन गुना आवेदन

विज्ञापन
एनसीसी की भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट लेतीं लेफ्टिनेंट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में छात्राओं की एनसीसी में दिलचस्पी देखकर अफसर हैरान
विज्ञापन

तीन सौ छात्राओं में से फिजीकल में दो सौ पास, आज होगी लिखित परीक्षा

बरेली। बरेली कॉलेज की नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) 8 यूपी गर्ल्स बटालियन में प्रवेश के लिए इस बार करीब तीन गुना आवेदन होने से हैरानी का माहौल है। बुधवार को बरेली कॉलेज ग्राउंड पर आवेदक छात्राओं का फिजिकल हुआ। दो सौ छात्राएं इसमें कामयाब रहीं जो बृहस्पतिवार को लिखित परीक्षा में शामिल होंगी।
एनसीसी की गर्ल्स बटालियन के लिए इस बार करीब तीन सौ आवेदन होने से पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। लेफ्टिनेंट डॉ. वंदना शर्मा के मुताबिक पहली बार एनसीसी में प्रवेश के लिए करीब तीन गुना आवेदन हुए हैं। सिर्फ 120 छात्राओं को एनसीसी में प्रवेश दिया जाना है। पिछले साल 80 सीट के लिए 110 आवेदन ही हुए थे। इससे पहले के सालों में भी आवेदनों संख्या कभी इससे ज्यादा नहीं रही। बुधवार को आवेदन करने वाली सभी छात्राओं का फिजिकल टेस्ट हुआ। लंबाई की जांच के बाद महिला अधिकारियों ने उनका मेडिकल परीक्षण किया। इस प्रक्रिया में सफल घोषित छात्राओें की दौड़ कराई गई जिसमें दो सौ छात्राएं सफल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट ने बताया कि बृहस्पतिवार को फिजिकल टेस्ट में पास सभी छात्राओं की लिखित परीक्षा होगी जिसके परिणाम बाद में जारी किए जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया में नियमों के मुताबिक बरेली कॉलेज की स्नातक फर्स्ट ईयर में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को ही आवेदन का मौका दिया गया था। इस बार कॉलेज में 40 सीट बढ़ गई हैं। करीब डेढ़ सौ छात्राओं के आवेदन की उम्मीद थी पर आवेदन तीन सौ के पार निकल गए। प्रवेश प्रक्रिया मेजर श्वेता सिंह, लेफ्टिनेंट बीनम सक्सेना, मोनिका शर्मा, कल्पना शर्मा, सूबेदार मेजर गोविंद सिंह की टीम के निर्देशन में संपन्न हुई।

एनडीए में भर्ती का रास्ता खुलने का नतीजा

डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि एनसीसी पास करने वाली छात्राओं को अब तक पुलिस और कुछ दूसरे सरकारी भर्तियों में ही भारांक मिलता था। इस साल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नेशनल स्पेशल एंट्री स्कीम के तहत अब एनडीए में भी छात्राओं की भर्ती का रास्ता खुला है। संभवत: इसी कारण एनसीसी में छात्राओं का रुझान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पहली बार बरेली कॉलेज परिसर में फिजिकल के लिए जिस तरह इतनी छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ पहुंची, वह महिला सशक्तीकरण की दिशा में सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें