बरेली। स्नातक में चल रही प्रवेश प्रक्रिया में बीए, बीकॉम, बीएससी मैथ्स में निर्धारित सीटों के सापेक्ष प्रवेश पूरे हो चुके हैं। बीएससी बायो ग्रुप के बायोटेक में बुधवार को कुछ सीटों पर प्रवेश हुए फिर भी 15 सीटें खाली रह गईं हैं। प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को रिक्त सीटों पर पांचवीं और छठी सूची के छूटे विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। अगर सीटें खाली रहीं तो अगली मेरिट लिस्ट जारी क र प्रवेश होंगे। ब्यूरो