फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में वैन चालक समेत तीन की मौत, चार घायल

Sat, 13 Apr 2019 11:35 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेवागंज/सुंदरवल (लखीमपुर खीरी)
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में लखीमपुर-पलिया हाईवे पर शुक्रवार की रात करीब 12 बजे एक वैन ओवरलोड ट्रक से टकराकर पेड़ से भिड़ गई। हादसे में वैन चालक और उसमें सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने सभी को लखनऊ रेफर कर दिया। वैन सवार मुंडन संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे।

विज्ञापन


फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव गौरा निवासी संतराम गौतम की बड़ी बेटी के पुत्र का मुंडन संस्कार था। संतराम के साथ कुछ रिश्तेदार शामिल होने चुरईपुरवा आए थे। लौटते समय फूलबेहड़ के बसही गांव के पास लखीमपुर से बिजुआ की ओर जा रहे गन्ने से लदे ट्रक ने वैन को सामने से टक्कर मार दी।

इससे वैन सड़क किनारे लगे पेड़ से जा भिड़ी। वैन मालिक गांव गौरा निवासी मौजीलाल शाक्य (48) पुत्र भोगई, चालक खांशाहपुरवा निवासी राजेश वर्मा (25) की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं मौजीलाल का भतीजा जगजीवन (35) पुत्र शत्रोहन, संतराम (40) पुत्र नेतई, पैकरमा (52), संतराम का बेरिहा गांव निवासी दामाद कौशल (30) पुत्र शंभू और संतराम का छोटा पुत्र राहुल (13) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची सुंदरवल चौकी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टर ने घायलों लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में जगजीवन ने दम तोड़ दिया। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि ट्रक कब्जे में लिया गया है। साथ ही अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें