फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुपयों का लालच देकर बच्चों का कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन, पादरी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Jul 2024 10:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रुपयों का लालच देकर बच्चों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पादरी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
इसी घर में कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की दो बस्तियों में गरीब बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पादरी समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तीनों पर आरोप है कि वह रुपयों का लालच देकर लोगों को अपने धर्मग्रंथ बांटकर धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी करा रहे थे। एसएसपी ने मामले में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


मंडल विहार निवासी गुलशन बहादुर ने इज्जतनगर पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर वह किसी काम से परवानानगर व मुंशीनगर गए थे। वहां पता लगा कि मिशनरी से जुड़े कुछ लोग किराए पर कमरा लेकर रह रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये लोग बच्चों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। बच्चों को ईसाई धर्म से संबंधित साहित्य व ग्रंथ भी दिए जा रहे हैं।

UP News: संतोष गंगवार बोले- सांसद रहते किसी को नाराज नहीं किया, अब बरेली वालों आशीर्वाद देना
विज्ञापन


आरोप लगाया कि जब वह छोटी बिहार मोहल्ला पहुंचे तो वहां परवानानगर निवासी पादरी प्रेम जोनल, भूड़ निवासी विनोद उपाध्याय और प्रेमनगर कॉलोनी इज्जतनगर निवासी नितिन ईसाई धर्म संबंधी प्रार्थना करा रहे थे। वहां कुछ बच्चे और महिलाएं भी थीं। प्रार्थना के नाम पर ये लोग उन्हें ईसाई धर्म ग्रंथ समेत अन्य सामान भी बांट रहे थे। साथ ही रुपये बांटने का प्रलोभन दे रहे थे। उनके बीच बैठकर पता लगा कि ये लोग पहले भी कई बच्चों का धर्म परिवर्तन करवा चुके हैं।

आरोपियों ने खुद को बताया बेकसूर
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी खुद को बेकसूर बता रहे हैं। इज्जतनगर थाने में बैठे आरोपियों का कहना है कि वह बेकसूर हैं। वह केवल प्रार्थना सभा करा रहे थे। धर्म परिवर्तन का आरोप गलत है। किसी को भी लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने से इन्कार किया। अब पुलिस की जांच में सच्चाई का पता चलेगा।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर लगाए आरोप काफी गंभीर हैं। इस मामले में इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट लिखी गई है। आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। आरोप सही मिले तो गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

खुद बैठे प्रार्थना में तो पता लगा सच
गुलशन बहादुर ने बताया कि वह राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ व हिंदू जागरण मंच से जुड़े हैं। वह काफी समय से इलाके में इस तरह की गतिविधियां देख रहे थे। खुद ही प्रार्थना सभा में जाकर देखा तो सच का पता लगा। वहां पादरी व उनके कुछ साथी धार्मिक आयोजन कर रहे थे। उन्होंने पादरी प्रेम जोनल से पूछा कि क्या कर रहे हो तो पादरी ने बताया कि वह इनको दीक्षा देकर ईसाई बना रहा है। आरोप है कि पादरी प्रेम जोनल व उसके दोनों साथियों ने उन्हें एक नीले कवर की किताब दी। 

किताब को हाथ में पकड़ाकर उच्चारण कराया कि हे यीशु भगवान मैं आपकी शरण में आ गया हूं और ईसाई धर्म कबूल करता हूं। आरोप है कि इस दौरान इन लोगों ने उन्हें धोखे से कबूल करता हूं। कहलवाकर उनके धर्म के साथ विश्वासघात कर दिया। पुलिस ने उप्र विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन कानून के तहत पादरी समेत तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। गुलशन बहादुर ने बताया कि आरोपियों ने अपने पूजा पाठ के तरीके से उनका भी धर्म भ्रष्ट करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें