फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम सेना की प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को दी बम से उड़ाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भीम सेना की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दे रही है। साथ ही उच्च अधिकारियों को भी अपशब्द कह रही हैं। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी टिप्पणी की गई है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए सीमा सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को सिरौली के गांव बरा थानपुर में रोहिताश जानवर चराकर घर आ रहा था। उसी रास्ते से कुलदीप बाइक लेकर गुजर रहा था। पशु बचाने को लेकर कहासुनी होने पर कुलदीप ने रोहिताश को डंडे मार दिए। इस पर दोनों पक्षों के लोग सामने आए। मारपीट होने पर पुलिस ने एक पक्ष के खेमपाल व थान सिंह और दूसरे पक्ष से कुलदीप व बंटी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
बताया जाता है कि बंटी भीम सेना का जिलाध्यक्ष है और उसे छुड़ाने के लिए संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने थाना सिरौली में फोन किया मगर पुलिस के इनकार करने पर वह भड़क गईं और अपशब्द कहने लगीं। इसके अगले दिन सीमा सिंह ने एक वीडियो वायरल किया, जिसमें वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने के साथ ही तमाम अपशब्द कहती नजर आ रही है। साथ ही उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुलिस अधिकारियों को भी तमाम अपशब्द कहे हैं। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना सिरौली में एसआई विनय कुमार की ओर से सीमा सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

‘विवाद के बाद आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। भीम सेना की प्रदेश अध्यक्ष के वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।’
विज्ञापन

- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें