आंवला। यह 2025 का भारत, घर में घुसकर गद्दारों को सबक सिखाता है। विहिप की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने कसूमरा गांव स्थित भाजपा वरिष्ठ नेता समाजसेवी निहाल सिंह द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मोदी को तब तक रिटायरमेंट नहीं लेना चाहिए, जब तक भारत विश्वगुरु न बन जाए। यह 2025 का भारत है। घर में घुसकर गद्दारों को सबक सिखाता है, जिसके दादा-परदादा ने देश के टुकड़े कराए थे।
उन्होंने कहा कि जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण कानून आने वाला है। इसके लिए सभी लोग तैयार रहे। क्योंकि विपक्ष इसके बहाने देश में अराजकता फैला सकता है। कार्यक्रम में चाय विक्रेता, दिव्यांग व चौकीदारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संचालन प्रमोद अनुरागी ने किया। इस मौके पर माधव पारासरी, सरनाम सिंह, वेदप्रकाश यादव, श्रीपाल लोधी, सुभाष रस्तोगी, प्रियंका सक्सेना, उषा सतीजा, मीना मौर्य वीना रस्तोगी आदि मौजूद रहे। संवाद
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वच्छता बनाए रखने का लिया संकल्प
जगह-जगह हुए कार्यक्रम, वक्ताओं ने रखे विचार
भंडसर/ दुनका। क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के गांव कुंवरपुर, बंजरिया, साबिर खेड़ा, बड़ेपुरा, खाईखेड़ा, गजराजपुर, किरतपुर आदि जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने अपने आसपास साफ-सफाई रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर जगह-जगह हुए कार्यक्रमों में पंडित गिरिराज, वेद प्रकाश, नन्हेलाल, विष्णु चरण, तोताराम आदि मौजूद रहे। दुनका में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य मुन्नू गंगवार ने किया। इस मौके पर चिकित्साधिकारी डाॅ. शोएब, डाॅ. वसीम, सीमा, ज्योति आदि मौजूद रहे।
टीबी के मरीजों को पोषण पोटलियां दीं
फरीदपुर/ सिरौली/शेरगढ़। फरीदपुर में इस दौरान नर सेवा नारायण सेवा ग्रुप ने सीएचसी में टीबी रोगियों को पोषण पोटली और जच्चा बच्चा महिलाओं को पोषण आहार वितरित किया। इस अवसर पर प्रभारी अनुराग गौतम, ग्रुप संरक्षक दीपक सक्सेना आदि मौजूद रहे। सिरौली में भाजपाइयों ने मोहल्ला साईदान के एतिहासिक ढाहे वाले शिवधाम, हरिबाबा धाम आदि के परिसरों में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर ठाकुर प्रमोद सिंह, अविनाश मौर्य, अर्जुन सिंह, रामप्रकाश रस्तोगी आदि मौजूद रहे। शेरगढ़ के सीएचसी का शुभारंभ भाजपा ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी ने किया। शिविर में टीबी के मरीजों को फल और राशन की पोटली दी गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने टीबी, मलेरिया, डेंगू से बचाव और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमोद कुमार अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश चन्द्रा, वीरपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
मीरगंज को स्वच्छता की दिलाई शपथ
मीरगंज/फतेहगंज पूर्वी। नगर पंचायत मीरगंज में वार्ड प्रोत्साहन समिति के सदस्यों एवं कर्मचारियों के द्वारा प्राथमिक विद्यालय बनईया में स्कूल अध्यापकों व छात्र छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा सीएचसी में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविर और नवनिर्मित बीपीएचयू लैब का उद्घाटन विधायक डॉ. डीसी वर्मा एवं ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने किया। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वैभव राठौर, तेजपाल फौजी, सुदेश गंगवार आदि मौजूद रहे। फतेहगंज पूर्वी कस्बे में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य शिविर लगाकर महिलाओं और बच्चों का परीक्षण किया गया। इससे पहले नगर चेयरमैन संजय पाठक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। डॉ. संजीव दिवाकर ने मरीजों को सलाह दी। संवाद
200 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण
नवाबगंज/क्योलड़िया। बुधवार को नवाबगंज और क्योलड़िया सीएचसी पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। बुधवार को सीएचसी में हुए स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन विधायक डा. एमपी आर्य, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि नवाबगंज डॉ. आशुतोष गंगवार और भदपुरा के रवि गंगवार ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में 200 से अधिक मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां दी गईं। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित गंगवार. डॉ. प्रवीण यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
केक काटकर मनाया जन्मदिन
बिशारतगंज/फरीदपुर। कस्बे के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री के नाम पर केक काटा। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नानकराम सागर, पूर्व सभासद रामरतन साहू, सभासद लालन गोस्वामी, अमित साहू, महेश साहू, अली जान मंसूरी, लाला श्री राम साहू, सभासद बबलू मौर्य, पूर्व सभासद राधेश्याम साहू, डॉ. संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। इधर, फरीदपुर में विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल ने दुर्गा मंदिर में झाड़ू लगाकर स्वच्छ सफाई अभियान की शुरुआत की। पार्टी कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर प्रतुल अग्रवाल, अतीश अग्रवाल, पुष्पेंद्र यादव, बबीता गुप्ता, अर्चना सिंह, राजेश गुप्ता, शैलेश सिंह आदि उपस्थित थे। संवाद
प्रधानमंत्री का जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा भाव का प्रतीक : मंत्री
नमो रन में वरिष्ठ नागरिकों के संग मंत्री ने लगाई दौड़
आंवला। प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन पर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा प्रात: काल में नमो रन का आयोजन किया गया। इसमें कस्बे के सीनियर सिटीजन के साथ मंत्री ने दौड़ लगाई। मंत्री ने कहा कि यह पहल युवाओं और वृद्धों को फिट रहने, नशा मुक्त रहने और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने और एक मजबूत विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करेगी। प्रधानमंत्री मोदी का जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा भाव का प्रतीक है।
उन्होंने सामान्य परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचते हुए यह सिद्ध कर दिया कि संकल्प, परिश्रम और ईमानदारी से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। मंत्री ने दौड़ में शामिल लोगों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम संयोजक डॉ. निर्दोष चतुर्वेदी व सह संयोजक राजेंद्र वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद
आंवला। मोदी के जन्मदिन पर काटा केक-संवाद
आंवला। मोदी के जन्मदिन पर काटा केक-संवाद
आंवला। मोदी के जन्मदिन पर काटा केक-संवाद