फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: हाईवे पर जेसीबी से टकराया ट्रक, स्टीयरिंग और सीट के बीच फंसा चालक, वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

Wed, 17 Sep 2025 11:20 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर बुधवार सुबह एक ट्रक पीछे से जेसीबी से टकरा गया। ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से चालक उसी में फंस गया। फायर यूनिट ने उसे डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। 
विज्ञापन
घायल ट्रक चालक का रेस्क्यू करती फायर यूनिट व लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर बुधवार सुबह हादसा हो गया। सुबह करीब सात बजे थाने के करीब हाईवे पर एक ट्रक पीछे से जेसीबी से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्टीयरिंग और सीट के बीच में ट्रक चालक बुरी तरह फंस गया। वहीं टक्कर से जेसीबी का पहिया निकल गया।  

विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर लोग जुटे गए। थाने से पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। पुलिस ने सूचना देकर फायर सर्विस यूनिट तत्काल घटना स्थल पर बुलाया। फायर यूनिट ने विशेष उपकरणों की मदद से सीट और स्टीयरिंग के बीच में जगह बनाई। इसके बाद सावधानीपूर्वक ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल ट्रक चालक का नाम इसरार अहमद है। वह हाफिजगंज क्षेत्र का निवासा है। घायल चालक को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया है। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: रात में चलती ट्रेन से बरसाए नोट, फोन की टॉर्च जलाकर बटोरने में जुटे लोग; वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक दिल्ली से बरेली की ओर आ रहा था। थाने के करीब हादसा हो गया। ट्रक के केबिन में चालक बुरी तरह फंस गया था, जिसे फायर सर्विस यूनिट ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आशंका जताई गई है कि चालक का झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें