विजय शर्मा के घर दी दबिश, फरार
जाफरी के करीबी कंसल्टेंसी डॉ. विजय शर्मा ने भी धोखाधड़ी से अकूत संपत्ति एकत्र कर ली है। बताते हैं कि वह घर पर ही फर्जी कागजात तैयार कर उन्हें असली की तरह छात्रों को थमा देता था। जाफरी ने भी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर माहौल साधने की कोशिश की थी। अब तस्वीर साफ होने पर विजय शर्मा भी फरार हो चुका है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर दबिश दी तो वह नहीं मिला।
नए इंस्पेक्टर के सामने पुराने पर लगाए आरोप
धरना-प्रदर्शन के दौरान नए थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने कार्यभार ग्रहण किया। किसानों से गौतम ने बात की तो उन्होंने पुराने थाना प्रभारी राजबली सिंह पर जाफरी परिवार से करीबी का आरोप लगाया। कहा कि इसी सांठगांठ के चलते छात्रों की रिपोर्ट न लिखकर प्रबंधन ने अपने ही आदमी पर रिपोर्ट लिखवा दी।
एक जांच रिपोर्ट के हवाले से जाफरी ने खुद को क्लीनचिट दिलवा दी। किसानों ने कहा कि एफआईआर की प्रति मिलने तक वह पड़ोस के कॉलेज परिसर में बैठकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। किसानों के थाने से हटने के बाद इंस्पेक्टर ने स्टाफ की मीटिंग लेकर प्रकरण को समझा। फिर रिपोर्ट लिखवाकर प्रति किसानों को दे दी तो वह चले गए।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।