फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल फाटक पर मुश्किलें कम होने के आसार नहीं

विज्ञापन
जर्जर हालत में किला रोड। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
लाल फाटक क्रॉसिंग पर चार साल बाद भी ओवरब्रिज पूरा नहीं बन पाया है। जनसुविधाओं की अनदेखी इस कदर है कि सेतु निगम ने कैंट क्षेत्र में सर्विस रोड तक नहीं बनाई है। रेलवे तो शुरू से ही काम पूरा करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान यहां आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पुल को जनता के लिए सौगात बताया था लेकिन फिलहाल बुरी तरह खराब सड़क पर दिनभर लोग जाम से जूझते हैं। गड्ढे इतने गहरे हो गए हैं कि गाड़ियां निकल पाना तक मुश्किल है। सेतु निगम अब दावा कर रहा है कि दिसंबर तक वह अपना काम पूरा कर लेगा।

चौपुला फ्लाईओवर भी अधूरा और मुश्किलें बरकरार

चौपुला पुल का निर्माण भी समय से पूरा नहीं हो पाया। पुलिस लाइन की ओर जाने वाली रोड भी धंस गई है। इससे पहले पानी की लाइन लीक होने के कारण चौपुला चौराहे पर सर्विस रोड धंस गई थी। पटेल चौक की ओर जाने वाली सड़क पर दरार को अब तक ठीक नहीं किया गया है।

काम पूरा होने के बाद भी किला रोड की मरम्मत नहीं

जल निगम सीवर लाइन के लिए खोदाई पूरी नहीं कर पा रहा है। खोदाई के बाद एक साल से सिटी स्टेशन से किला तक रोड की हालत बदतर हो गई है। इस समय खोदाई बंद है मगर जल निगम ने सड़क की मरम्मत नहीं कराई है। ट्रैफि क एक ही लेन पर चल रहा है। बारिश होने के बाद हालात और खराब हो गए हैं। सड़क पर गहरे गड्ढे पानी भर जाने के कारण खतरनाक हो गए हैं। जाम के बीच यहां रोजाना हादसे हो रहे हैं।

हुलासनगरा पर अभी एक साल तक झेलिए जाम

लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से एक साल तक मुक्ति मिलने की उम्मीद नहीं है। यहां बन रहे रेलवे लाइन के ऊपर ओवरब्रिज के गार्डर तैयार होने में कम से कम सात महीने लगेंगे। एनएचएआई के पीडी अमित रंजन चित्रांश ने बताया कि 1300 टन वजन के गार्डर बनने हैं जिन्हें निर्माण के बाद ओवरब्रिज के पिलर पर रखा जाएगा। इनके निर्माण में सात-आठ महीने लगेंगे। बता दें कि यहां पहले गार्डर रखे जा चुके थे जो रखरखाव के अभाव में खराब हो गए। पीडी ने बताया कि पुल के दोनों छोर का काम लगभग पूरा हो चुका है। गार्डर बनते ही ट्रैक के ऊपर पुल को जोड़ दिया जाएगा।

पंद्रह अगस्त से पहले चौपुला पुल पर यातायात शुरू करा दिया जाएगा। लाल फाटक पर भी सेतु निगम अपना काम तेजी से कर रहा है। दिसंबर तक हर हाल में यहां काम पूरा कर लेंगे। दोनों जगह तेज गति से काम कर रहे हैं। बारिश से कुछ व्यवधान हो रहा है। -वीके सेन, डीपीएम सेतु निगम

विज्ञापन


कोरोना के कारण सीवर लाइन का काम शुरू से प्रभावित रहा। पहली लहर के दौरान काफी दिनों काम बंद रहा था। इसके बाद तेजी से काम चल रहा था मगर बारिश ने फिर गति धीमी कर दी। अब जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा। -संजय कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें