फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: छात्र ने दोस्त संग मिलकर छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर वसूले तीन लाख रुपये

Tue, 16 Jan 2024 12:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सहपाठी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। पीड़ित छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पांच साल पहले नौवीं में पढ़ने वाले छात्र ने साथी छात्रा को चाय में नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। ब्लैकमेल कर उससे तीन लाख रुपये वसूल लिए। अब उसने दोस्त के साथ छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा ने बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई है।

विज्ञापन


बिथरी इलाके की पीड़िता के मुताबिक, वर्ष 2019 में वह नौवीं की छात्रा थी। बारादरी के जोगी नवादा निवासी प्रवेश राठौर भी साथ पढ़ता था। पढ़ाई के बहाने प्रवेश एक दिन उसे अपने घर ले गया और चाय में नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रवेश ने छात्रा के अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। इनके जरिये उसे ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपये ले लिए। तब से वह लगातार ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण कर रहा था। 

सादे कागज पर कराए हस्ताक्षर 
पीड़िता छात्रा ने इस बारे में परिजनों को बताने को कहा तो बीते माह 28 दिसंबर को प्रवेश और उसका दोस्त सुनील गौतम छात्रा को जबरन स्कूटी पर बैठाकर ले गए। पीलीभीत कचहरी ले जाकर प्रवेश और उसके अज्ञात साथियों ने छात्रा से कई सादे कागजों और स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों युवक छात्रा को रुद्रपुर ले गए। वहां होटल में प्रवेश व सुनील ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत पर बारादरी थाने में दोनों आरोपियों के अलावा एक अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीम रुद्रपुर जाकर भी जांच करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें