फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यागों के कल्याण को केंद्र सरकार चला रही कई योजनाएं

विज्ञापन
भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी।
विज्ञापन
भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ बृज क्षेत्र की बैठक में गिनाईं गईं उपलब्धियां
विज्ञापन

बरेली। भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को दिव्यांग प्रकोष्ठ बृज क्षेत्र की बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अभिषेक त्रिवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार दिव्यांगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी भावनाओं का मान रखते हुए उन्हें दिव्यांग नाम दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारें तो दिव्यांगों के लिए आने वाली ट्राइसिकल का पैसा भी खा जाती थीं, लेकिन भाजपा सरकार दिव्यांग बंधुओं के हित में लगातार सरकार काम कर रही है। कार्यकर्ता दिव्यांगों को भी पार्टी से जोड़ें। क्षेत्रीय संयोजक अमित शर्मा ने बताया कि जल्द ही बृज क्षेत्र के 19 जिलों के संयोजकों और सह-संयोजक की बैठक होगी। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा, रामगोपाल मिश्र, देवेंद्र सक्सेना, तृप्ति गुप्ता, विष्णु शर्मा, सोनू कालरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें