फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नैनीताल हाईवे पर स्टेपनी बदलते वक्त टेंपो चालक को डंपर ने कुचला... मौत, पांच यात्री घायल

Sun, 14 Apr 2024 12:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव जाम खजूर निवासी 22 वर्षीय युवक विनोद की सड़क हादसे में मौत हो गई। विनोद के रिश्तेदार ने बताया कि रविवार सुबह विनोद टेंपो में सवारियों को लेकर रुद्रपुर जा रहा था। गांव शेरावाली डांडिया के पास उसका टेंपो पंक्चर हो गया। नैनीताल हाईवे पर स्टेपनी बदलते समय विनोद को पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेंपो में बैठी पांच सवारी भी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। विनोद के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग बरेली पहुंच गए। विनोद की पत्नी प्रभा का रो-रोकर बुरा हाल था। विनोद के तीन बच्चे हैं। वह टेंपो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें