फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं रोड पर दिनदहाड़े ऑटो में युवती से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में एक के बाद एक छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। मंगलवार को ऑटो से जा रही युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। शोहदा ऑटो में चढ़ गया। किसी तरह युवती ऑटो से कूदकर भागी। सुभाषनगर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुभाषनगर की रहने वाली युवती का आरोप है कि उसके पास जंक्शन के पास स्थित एक शोरूम से इंटरव्यू के लिए मेल आया था। इसमें उसे मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे बुलाया गया था। यह भी कहा गया था कि कंपनी की तरफ से महिलाओं को लाने के लिए ऑटो की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को युवती सुबह करीब सवा दस बजे बदायूं रोड पहुंची। वहां उसे ऑटो मिल गया। उसमें बैठकर युवती इंटरव्यू देने जा रही थी तभी थोड़ा आगे एक युवक ऑटो में चढ़ गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने विरोध किया। इसके बावजूद चालक ने ऑटो नहीं रोका। तब युवती चलते ऑटो से कूद गई और शोर मचाने लगी। इस पर ऑटो चालक युवक को लेकर भाग गया।
घटना के बाद युवती अपने घर पहुंची और मां को साथ लेकर सुभाषनगर थाने गई। युवती ने युवक के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि ऑटो में चढ़े लड़के को वह जानती है। लड़का प्रेमनगर का लक्ष्य सक्सेना है। सुभाषनगर थाने के कार्यवाहक प्रभारी जोखन यादव ने बताया कि युवती और आरोपी एक दूसरे को जानते हैं। पूर्व में एक ही जगह नौकरी करने के दौरान दोनों में जान पहचान हुई थी। कंपनी से आया मेल फर्जी होने की बात कही जा रही है। विवेचना के दौरान इसका पता लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें