फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म , दस साल कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को अदालत ने दस साल कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

घटना की रिपोर्ट एक बालगृह की प्रभारी ने 27 मार्च 2017 को दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि पीड़िता सुबह छह बजे स्कूल गई थी। पौने आठ बजे स्कूल के प्रधानाचार्य का उनके पास फोन आया कि वह परीक्षा देने स्कूल नहीं पहुंची है। उन्होंने किशोरी के परिवार को इसकी सूचना देकर उसे ढूंढने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे अभियुक्त अमित के साथ चौपुला चौराहे से बरामद किया। अभियोजन की ओर से छह गवाह पेश किए गए। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अनिल कुमार सेठ ने अभियुक्त अमित को दोषी ठहराते हुए दस साल की कैद और 26 हजार रुपये के जुर्माने से दंडिति किया। कोर्ट ने पीड़िता को प्रतिकर दिलाने की भी संस्तुति की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें