इंस्टाग्राम पर साझा कीं तस्वीरें
स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने इसी साल मार्च में शादी की थी। 19 मार्च को बरेली स्थित एक रिसॉर्ट में दावत-ए-वलीमा हुई थी। इसमें बहेड़ी सहित जिले के गणमान्य लोग शामिल हुए थे। इससे पूर्व दिल्ली में शादी का रिसेप्शन रखा था। मां बनने के बाद स्वरा भास्कर ने अपनी बेटी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझी की हैं।
तस्वीरों में स्वरा और फहाद राबिया को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीरें अस्पताल की हैं, जिनमें स्वरा लेटी हुई हैं और बच्ची को उन्होंने प्यार से सीने से लगा रखा है। वहीं एक तस्वीर में फहाद भी अपनी नन्ही बेटी पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। वह सोफे पर बैठे हुए राबिया को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
बहेड़ी में रहते हैं फहद के पिता
बहेड़ी के मोहल्ला इस्लामनगर नरायन नगला रोड निवासी फहद अहमद ने यहीं से प्राथमिक शिक्षा ली थी। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई अलीगढ़ में की। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से स्नातक भी किया और मुंबई से पोस्ट ग्रेजुएट पूरी की। उनके पिता जिरार अहमद की समाजसेवी के तौर पर पहचान है। जिरार परिववार के साथ बहेड़ी में ही रहते हैं।