सांसद ने बताया कि बसपा में रहने के दौरान एक बार शिवपाल यादव के साथ पिता का फोटो वायरल हो गया था। तब भी उनके सपा में जाने का शोर मचा दिया गया था। उन्हें नहीं लगता कि इस बार के फोटो में भी कोई सच्चाई है।
स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़ने के बाद बदायूं से उनकी सांसद बेटी संघमित्रा मौर्य ने कहा कि वह बदायूं और भाजपा छोड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकतीं। विचारधारा भाजपा के साथ है। उनका कहना है कि उनके पिता ने अभी सपा ज्वाइन नहीं की है। केवल मंत्री पद से इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
सांसद ने बताया कि बसपा में रहने के दौरान एक बार शिवपाल यादव के साथ पिता का फोटो वायरल हो गया था। तब भी उनके सपा में जाने का शोर मचा दिया गया था। उन्हें नहीं लगता कि इस बार के फोटो में भी कोई सच्चाई है। उनके मंत्री पद से इस्तीफा देने की बात सही है, पर सपा ज्वाइन करने की बात सही नहीं है।
सांसद ने कहा कि वह भाजपा की कर्मठ सिपाही हैं और बदायूं से उनका खास रिश्ता है। बताया कि उनका स्वास्थ्य खराब है, इस वजह से पिता से बात नहीं हो सकी है। बात होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।