फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी चिन्मयानंद मामला: छात्रा ने पुलिस और एसआईटी पर उठाए सवाल, पूछा क्यों नहीं हो रही कार्रवाई

Tue, 17 Sep 2019 08:31 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
चिन्मयानंद-छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाली छात्रा के कलमबंद बयान दर्ज किए जाने के बाद भी स्वामी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा नहीं बढ़ाया गया है। सोमवार को धारा 164 के तहत बयान दर्ज हो जाने के 24 घंटे बाद भी दुष्कर्म का केस दर्ज नहीं होने के कारण छात्रा ने मंगलवार शाम पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस अब भी स्वामी चिन्मयानंद पर कार्रवाई नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


छात्रा ने मंगलवार को मीडिया के माध्यम से एसआईटी से जवाब मांगा है कि आखिर स्वामी चिन्मयानंद पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। छात्रा का आरोप है कि अब एसआईटी के सदस्य भी उसके सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे रहे हैं। 

छात्रा ने सवाल उठाया है कि आखिर एसआईटी अब किस चीज का इंतजार कर रही है। छात्रा ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद बच्चा बनकर कर बीमारी का नाटक कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें