फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आरसी जारी होने के बाद भी चीनी मिलें नहीं कर रहीं भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आरसी जारी होने के बाद भी जिले में गन्ना भुगतान में तेजी नहीं आई है। बहेड़ी की केसर चीनी मिल और नवाबगंज की ओसवाल चीनी मिल पर किसानों का 218 करोड़ रुपया बकाया है।बकाया का भुगतान न होने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब दो लाख किसान गन्ने की खेती से जुड़े हुए हैं। ये किसान फरीदपुर, मीरगंज, सेमीखेड़ा, नवाबगंज और बहेड़ी चीनी मिलों को गन्ने की आपूर्ति करते हैं। फरीदपुर, मीरगंज और सेमीखेड़ा चीनी मिल ने तो शतप्रतिशत भुगतान कर दिया, अन्य दो चीनी मिलों पर अब भी बकायेदारी है।
कई बार निर्देश के बावजूद जब चीनी मिलों ने भुगतान नहीं किया तो इनकी आरसी जारी की गई। इसके बाद भी भुगतान में तेजी नहीं आई है। बहेड़ी चीनी मिल ने आरसी जारी होने के बाद महज 2.80 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया है। नवाबगंज चीनी मिल ने एक रुपया भी नहीं दिया। बहेड़ी चीनी मिल पर पिछले वर्ष का 20.38 करोड़ और मौजूदा सत्र का 158.61 करोड़ रुपये बकाया है। नवाबगंज चीनी मिल पर 39 करोड़ रुपये की देनदारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें