फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली : घरेलू कलह के चलते नव विवाहिता ने किया आत्मदाह, जिला अस्पताल में हुई मौत

Tue, 07 Sep 2021 12:28 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेेली के सीबीगंज क्षेत्र में पति के आए दिन घर में क्लेश करने से आहत होकर विवाहिता बबली ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इससे वह करीब 90 प्रतिशत जल गई। उसकी चीख सुनकर परिजन और मुहल्ले के लोग पहुंच गए। तुरंत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद बबली का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
domestic violence
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति के आए दिन घर में क्लेश करने से आहत होकर विवाहिता बबली ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इससे वह करीब 90 प्रतिशत जल गई। उसकी चीख सुनकर परिजन और मुहल्ले के लोग पहुंच गए। तुरंत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद बबली का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


बिधौलिया के अब्बास ने अपनी पुत्री बबली का विवाह एक साल पहले गांव के ही समीर से किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही पति-पत्नी में मामूली बातों को लेकर झगड़ा होने लगा। रविवार को सभी लोग घर के बाहर थे। करीब तीन बजे कमरे में बबली ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली।


चीख सुनकर परिजन ने मुहल्ले वालों की मदद से किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक बबली गंभीर रूप से जल गई। सोमवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर कृष्णवीर सिंह ने बताया कि मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें