फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला से चार वर्षीय बालक हाफिजगंज से छात्रा लापता

विज्ञापन
लापता बच्ची के बारे में सीओ सेकंड को जानकारी देते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पड़ोस में रहने आई महिला के बेटे के साथ अंतिम बार किला पुल पर देखा गया था बच्चा
विज्ञापन

थाना किला में अपहरण की रिपोर्ट, आईजी ने एसएसपी को दिए शीघ्र बरामदगी के निर्देश

बरेली। किला छावनी में रहने वाली प्रीति यादव का चार वर्षीय बेटा देव किला पुल से लापता हो गया। पांच दिन पहले ही पड़ोस में रहने आई महिला के बेटे के साथ वह किला पुल पर खेल रहा था। किला पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर आईजी रमित शर्मा ने एसएसपी को बच्चे को शीघ्र बरामद करने के निर्देश दिए हैं।
प्रीति यादव के मुताबिक वह दूसरों के घरों में साफ-सफाई का काम करती हैं। उनके पति बंटी यादव ट्रक ड्राइवर हैं। बताया, आठ अगस्त को वह काम पर जा रही थीं तो उनका चार वर्षीय बेटा देव पड़ोस में रहने वाली महिला के 10 वर्षीय बेटे के साथ किला पुल पर खेल रहा था। तब उन्होंने पड़ोसी के बेटे को डांटा और देव को घर पहुंचाने को कहा। इसके बाद जब वह काम से लौटीं तो देव गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो सोमवार को थाना किला में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को देव के परिजन ने आईजी रमित शर्मा से मुलाकात कर बच्चे को तलाशने की गुहार लगाई। कहा, जिस महिला के बेटे के साथ देव खेल रहा था, वह पांच दिन पहले ही उनके पड़ोस में रहने आई है। महिला के बेटे से देव के बारे में पूछा तो उसने बात नहीं की। आईजी ने मामले को गंभीरता से लेकर किला इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी को फोन करके बच्चे को शीघ्र बरामद करने को कहा। साथ ही एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को बच्चे की बरामदगी के लिए एसओजी को भी लगाने को कहा।

राशन लेने गई 11 वर्षीय छात्रा दो दिन से लापता

हाफिजगंज/रिठौरा। नगर पंचायत रिठौरा के एक मोहल्ला में रहने वाले मजदूर की 11 वर्षीय बेटी सोमवार दोपहर करीब एक बजे से लापता है। लड़की के पिता ने बताया कि वह नगर के ही इंटर कॉलेज में कक्षा छह की छात्रा है। उसे सरकार की ओर से मुफ्त अनाज की पर्ची मिली थी। सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने बड़े भाई के साथ घर से अनाज लेने की बात कहकर रिठौरा आई थी। भाई तो मां की दवाई लेकर घर लौट गया लेकिन छात्रा देर शाम तक घर नहीं पहुंची। परिजन ने उसे आसपास और रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस पर उन्होंने रिठौरा पुलिस चौकी पर मामले की शिकायत की तो उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली गई। मगर मंगलवार रात तक उसका कुछ पता नहीं चला। वहीं, कोटेदार का कहना है कि छात्रा उनके यहां भी राशन लेने नहीं पहुंची। इंस्पेक्टर अवनीश यादव ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के लिए टीमें लगाई गई हैैं लेकिन अभी उसका कोई सुराग नहीं लगा है।

दस साल से भी ज्यादा समय से लापता हैं नौ बच्चे

बरेली। जिले से नौ बच्चे दस साल से भी ज्यादा समय से लापता हैं लेकिन उनका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। उन्हें तलाशने के लिए थाना पुलिस के साथ ही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को भी जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन खोजने के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति हो रही है।

इन बच्चों का आज तक कोई पता नहीं

  • - बिथरी के गांव मनपुरिया दलेल निवासी कदीरुद्दीन की आठ वर्षीय बेटी कोहिनूर 21 अगस्त, 2018 की रात घर से सोते समय लापता हो गई। परिजन का कहना है कि उनकी बच्ची को कोई चोरी कर ले गया।
  • - आंवला के गांव नटियाखेड़ा निवासी दुर्गा प्रसाद की की दो बेटियां, 14 वर्षीय रेखा और 12 वर्षीय लक्ष्मी जनवरी 2019 में लापता हो गई थीं। इन दोनों का भी अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
  • - सुभाषनगर थाने के गांव महेशपुरा निवासी राजपाल श्रीवास्तव का बेटा अर्जुन श्रीवास्तव 12 जुलाई, 2011 से लापता है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 2013 में दर्ज हुई थी।
  • - सुभाषनगर में शांतिविहार निवासी नरेंद्र सिंह बिष्ट का बेटा रोहित बिष्ट पांच जनवरी, 2007 से लापता है। उसकी रिपोर्ट 2008 में दर्ज हुई थी।
  • - सुभाषनगर में गणेशनगर की गली नंबर पांच से अरविंद का छह साल का बेटा रवि वर्ष 2013 में लापता हुआ था। अब तक पुलिस उसका भी सुराग नहीं लगा सकी है।
  • - सुभाषनगर में ही सर्वोदयनगर निवासी महावीर की पांच वर्षीय बेटी अंजलि 11 मार्च, 2015 से लापता है, लेकिन उसका भी अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।
  • - थाना किला के मोहल्ला गढ़ी में रहने वाले ओमपाल की तीन वर्षीय बेटी अंशी वर्ष 2014 में भमोरा क्षेत्र से लापता हुई थी। पुलिस उसे अब तक नहीं तलाश सकी है।
  • - 26 मार्च 2021 को बार्न बेबी फोल्ड अनाथालय से दवा लेने निकले छह वर्षीय आरुष का अपहरण उसकी कथित बुआ कर ले गई। अब तक उसका भी कोई सुराग नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें