फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज से पेपर देकर लौट रही छात्रा रजऊ में बेहोश पड़ी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज से पीजीडीसीए का पेपर देकर घर लौट रही फरीदपुर के मोहल्ला परा में रहने वाली छात्रा बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे रजऊ अड्डे पर घायल अवस्था में बेहोश पड़ी मिली। उसके सिर और कान से खून बह रहा था। परिजन ने उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां देर रात तक उसे होश नहीं आया था।
विज्ञापन

फरीदपुर के मोहल्ला परा में रहने वाले महेंद्र मिश्रा की बेटी प्रियंका बरेली कॉलेज से पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रही है। बृहस्पतिवार को उसका 11 से दो बजे की पाली में पेपर था। पेपर समाप्त होने के बाद वह घर के लिए निकल गई थी। करीब 2:30 बजे रजऊ अड्डे के पास लोगों ने उसे घायल अवस्था में बेहोश पड़ा देखा। छात्रा के पास मिले आईकार्ड से उसकी पहचान हुई। इसके बाद लोगों ने उसे पास में ही निजी अस्पताल भर्ती कराया। उसके सिर में गंभीर चोट थी। कान से भी खून बह रहा था। सूचना पर बिथरी चैनपुर पुलिस और परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बाद में परिजन उसे बरेली के निजी अस्पताल ले गए। जहां देर रात तक उसे होश नहीं आया था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें