फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज के बाहर छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 03 Dec 2023 01:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

तीन दिन पुराने बताए जा रहे वीडियो में कुछ छात्र नेता एक छात्र को लात-घूंसों और डंडों से पीटते दिख रहे हैं। बताया गया है कि घटना के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। 
विज्ञापन
छात्र को डंडों से पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली कॉलेज के बाहर छात्र नेताओं ने एक छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। घटना तीन दिन पहले की बताई गई है। चीफ प्रॉक्टर के मुताबिक तीन दिन पुराने विवाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।

विज्ञापन


तीन दिन पुराने बताए जा रहे वीडियो में कुछ छात्र नेता एक छात्र को लात-घूंसों और डंडों से पीटते दिख रहे हैं। छात्र अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागता दिख रहा है। छात्र को पीटने वाले आरोपी बार-बार ये कह रहे हैं कि सॉरी बोल... सॉरी बोल। 

स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक कॉलेज के बाहर एक छात्र नेता ने फोटोस्टेट की दुकान संचालित कर रखी है। पांच रुपये के पीछे छात्र नेताओं का एक छात्र से विवाद हो गया था। पहले छात्र ने थाने व कॉलेज प्रशासन से शिकायत की थी, बाद में समझौता कर लिया। चीफ प्रॉक्टर डॉ. आलोक खरे ने भी इसकी पुष्टि की कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें