फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक, शेरगढ़ के बाद शहर में आठ साल के बच्चे पर किया हमला

Fri, 17 Nov 2023 05:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के गांधीपुरम में बृहस्पतिवार को आवारा कुत्तों ने आठ साल के बच्चे पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। इससे पहले शेरगढ़ में तीन दिन पहले कुत्तों ने चार साल के बच्चे को मार डाला था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शहर से लेकर गांवों तक आवारा कुत्तों का आतंक है। तीन दिन पहले शेरगढ़ में आवारा कुत्तों ने चार साल के मासूम बच्चे को नोचकर मार डाला था। अब शहर में आवारा कुत्तों के हमले का मामला सामने आया है। गांधीपुरम में बृहस्पतिवार को आवारा कुत्तों ने आठ साल के बच्चे पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। 

विज्ञापन


गांधीपुरम में हनुमान मंदिर के पास आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। यहां रहने वाले डेयरी संचालक करन ने बताया कि सुबह उनका आठ वर्षीय बेटा उदय पड़ोस की दुकान पर कुछ सामान खरीदने गया था। यहीं आवारा कुत्तों ने हमला कर उदय को घायल कर दिया। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: आवारा कुत्तों ने चार साल के बच्चे को मार डाला, नोच खाया मांस; खेत पर मां के पास जा रहा था मासूम
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर उदय को बचाया। करन ने बताया कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए मोहल्ले के लोग कई बार नगर निगम से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन निगम की ओर से कोई पहल नहीं की गई। बता दें कि बुधवार को शेरगढ़ में कुत्तों के हमले में मासूम बच्चे की मौत हो गई थी। 

Trending Videos
विज्ञापन

सीबीगंज में चार बच्चों की जान ले चुके हैं कुत्ते
सीबीगंज थाना क्षेत्र में आवारा कुत्ते अब तक चार बच्चों की जान ले चुके हैं। इसके अलावा 15 बच्चों और कुछ वयस्कों को भी काटकर जख्मी कर चुके हैं। हर मौत के बाद नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़ने की खानापूरी करती है।

सीबीगंज के गांव बंडिया में मांस के अवशेष खुले में फेंकने से कुत्ते आदमखोर बन गए हैं। इन कुत्तों का झुंड आए दिन बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर देता है। अभी कुछ दिनों से कुत्तों के हमले रुके जरूर हैं पर पहले वे गांव के मोरपाल (6), रोहनी (7), परी और अयान की जान ले चुके हैं। कुत्तों के हमले उस वक्त होते हैं जब बच्चे घर के बाहर खेल रहे होते हैं या खेत पर अकेले होते हैं। इसे लेकर आसपास के गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें