भोजीपुरा थाने का हेड कांस्टेबल उमेंद्र सिंह 21 सितंबर से गैर हाजिर है। जांच में पता चला कि वह अक्सर ड्यूटी से गायब रहता है। शराब पीने का भी आदी है। इस पर एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया।
बरेली में एक सिपाही को शराब पीने की आदत भारी पड़ गई। भोजीपुरा थाने के हेड कांस्टेबल उमेंद्र सिंह को एसएसपी अनुराग आर्य ने निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कांस्टेबल अक्सर शराब पीकर ड्यूटी करता था। बुधवार को उस पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
एसएसपी को भोजीपुरा थाना प्रभारी ने रिपोर्ट भेजी थी कि उनके यहां तैनात हेड कांस्टेबल उमेंद्र सिंह 21 सितंबर से ड्यूटी पर नहीं आया है। इस पर एसएसपी ने जांच कराई। जांच में पता लगा कि उमेंद्र बार-बार गैरहाजिर होने का आदती है।
वह ड्यूटी पर लगातार देरी से पहुंचता है और शराब पीने का लती भी है। ड्यूटी के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता, उद्दंडता, स्वेच्छाचारिता और कदाचार का परिचय देने पर एसएसपी ने उमेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी है।