फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मणों का साथ पाने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रबुद्ध सम्मेलन करेगी सपा

विज्ञापन
सपा प्रबुद्ध कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सोमवार को समाजवादी प्रबुद्ध सभा की बैठक में लिया गया निर्णय

बरेली। समाजवादी प्रबुद्ध सभा की जिला कार्यकारिणी की सोमवार को हुई बैठक में तय किया गया है कि जिले में ब्लॉक स्तर पर प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों के जरिए प्रबुद्ध वर्ग खासतौर से ब्राह्मणों को सपा से जोड़ने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा, सपा ने ब्राह्मण समाज को सदैव सम्मान दिया है। सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष अतुल पाराशरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे के निर्देश पर संगठन जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर प्रबुद्घ सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। सपा का हर कार्यकर्ता ब्राह्मण समाज के साथ खड़ा रहेगा। बैठक में जिला महासचिव सत्येंद्र यादव, कोषाध्यक्ष रविंद्र यादव, प्रवक्ता मयंक शुक्ला, राजेश पाराशरी, पीके मिश्र, दीपक पाठक, आशुतोष शर्मा, रामेश्वर दयाल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें