फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में सपा को दोहरा झटका: राष्ट्रीय सचिव आबिद रजा ने पद से दिया इस्तीफा, बिसौली विधायक भी हुए बागी

Tue, 27 Feb 2024 06:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

समाजवादी पार्टी के लिए मंगलवार दिन बगावत भरा रहा। कई विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन में मतदान किया तो बदायूं के पूर्व विधायक आबिद रजा ने राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा दे दिया।  
विज्ञापन
पूर्व विधायक आबिद रजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व विधायक आबिद रजा ने मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले पांच बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सलीम शेरवानी राष्ट्रीय महासचिव पद छोड़ चुके हैं। आबिद रजा आंवला लोकसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे थे और शेरवानी को पार्टी नेतृत्व ने राज्यसभा भेजने का वादा किया था। शेरवानी के बाद उनके करीबी योगेंद्र सिंह तोमर भी राष्ट्रीय महासचिव पद छोड़ चुके हैं। आबिद ने सपा नेतृत्व पर तमाम सवाल उठाते हुए अपना इस्तीफा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजा है। इससे पहले प्रेस क्लब ऑफ इंडिया दिल्ली में आबिद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी।

विज्ञापन


बदायूं लोकसभा सीट से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही सपा में खींचतान शुरू हो गई थी। इसी दौरान राज्यसभा की तीन सीटों के लिए भी सपा के प्रत्याशी घोषित कर दिए। सलीम शेरवानी को दरकिनार कर दिया गया। इसके बाद नाराज शेरवानी ने राष्ट्रीय महासचिव पद छोड़ दिया। आबिद रजा ने भी शेरवानी को राज्यसभा प्रत्याशी न बनाए जाने पर आबिद ने उसी दिन बागी तेवर अपना लिए थे। इसके बाद यादव मुस्लिम गठजोड़ बनाए रखने के लिए बदायूं लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव का टिकट काटकर शिवपाल सिंह यादव को प्रत्याशी बना दिया गया। 

सपा नेतृत्व पर उठाए सवाल 
आंवला लोकसभा सीट पर आबिद रजा और सलीम शेरवानी दोनों की नजर थी। यहां से भी सपा ने नीरज मौर्य को प्रत्याशी घोषित कर दिया। मंगलवार को आबिद रजा ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, दिल्ली में प्रेस वार्ता की। उन्होंने सपा पर मुस्लिमों की उपेक्षा का आरोप लगाया। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गठबंधन सिर्फ मुसलमानों को रोकने के लिए किया गया है। मुसलमान ठगा सा महसूस कर रहा है। वह सपा को वोट दे रहा है, लेकिन उसे राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं मिल रही है। उन्होंने टिकट बंटवारे और वोट बैंक को सहेज कर रखने को लेकर सपा नेतृत्व पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

बिसौली विधायक हुए बागी 
बदायूं के बिसौली से सपा विधायक आशुतोष मौर्य ने बगावत कर दी है। मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में सपा विधायक आशुतोष मौर्य ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। आशुतोष मौर्य सोमवार रात को कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के लखनऊ स्थित आवास पर रुके थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि आशुतोष मौर्य सपा छोड़ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है कि बदायूं में सपा को बड़ा झटका लग सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें