फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला: अपना मोबाइल किसी को भी न दें, वरना हो सकता है धोखा

Thu, 09 Feb 2023 01:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एसएसवी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी सिटी राहुल भाटी ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के खतरे बताए। साइबर क्राइम से कैसे बचा जाए, इसकी जानकारियां दी। छात्र-छात्राओं ने एसपी सिटी से सवाल भी पूछे, जिन के जवाब भी दिए।
विज्ञापन
एसपी सिटी राहुल भाटी से सवाल पूछती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के फायदे हैं तो इसके नुकसान भी। आजकल साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। बैंक खातों से रकम साफ हो जाती है। यदि आप जागरूक हैं तो इससे बचा जा सकता है। क्योंकि 70 प्रतिशत लोग जागरूकता के अभाव में इसके शिकार हो रहे हैं। फ्रॉड और हैकिंग से बचना है तो दोस्तों को भी अपना मोबाइल न दें।

विज्ञापन


यह बातें एसपी सिटी राहुल भाटी ने कहीं। वह एसएसवी इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, साइबर अपराधों को डार्कवेब की मदद से अंजाम दिया जाता है। इनके नियंत्रण के लिए काफी सुविधाएं दी गई हैं। आप लोग भी यहां से जो जानकारी लें उसे आसपास के लोगों को जरूर बताएं। यदि कोई जानने वाला व्यक्ति शिकार बन रहा है तो उसकी मदद करें।

यहां कर सकते हैं शिकायत

साइबर अपराध की शिकायत cybercrime.gov.in पर मेल कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर 1930 और 155270 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा पुलिस लाइन स्थित साइबर थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है।

 

एसपी सिटी राहुल भाटी - फोटो : अमर उजाला

ये सावधानी बरतें

- किसी को आधार कार्ड या पेनकार्ड न भेजें।
- किसी नए लिंक पर क्लिक न करें।
- किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
- किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
- वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
- रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।
- फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।
- अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
- चुनिंदा और विश्वसनीय साइट्स पर ही खरीदारी करें।
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला में छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विद्यार्थियों ने पूछे सवाल

सवाल - गूगल सर्च करते वक्त कैसे पता करें कि कौन सी वेबसाइट सही है? -सिया शर्मा
जवाब- वेबसाइट के साथ लाल और हरा मार्क आता है। हरे रंग का निशान सुरक्षित और लाल रंग का निशान असुरक्षित वेबसाइट बताने का प्रतीक है। लाल निशान वाली वेबसाइट पर सर्च न करें।

सवाल - हमारी पर्सनल आईडी कोई कैसे हैक कर सकता है? -तनीशा सक्सेना
जवाब- किसी की फेक आईडी बनाकर उसकी आईडी हैक की जा सकती है। इसके और भी कई तरीके हैं। आईडी हैक करने वाला व्यक्ति कई बार फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों में से ही होता है।

सवाल - किन गलतियों की वजह से हमारे डिवाइस हैक हो जाते हैं? -अंश पटेल
जवाब- दूसरे व्यक्ति के हाथ में अपना फोन देना बड़ी गलती है। कई बार अपराधी आपके फोन में ऐसे एप डाउनलोड कर देते हैं, जिनका आपको पता नहीं लग पाता है।

सवाल - देश की साइबर सिक्योरिटी को बेहतर करने के लिए किस तरह प्रयास किए जाते हैं? -इशिता पाठक
जवाब- गृह मंत्रालय से सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंधन किया जाता है। देशभर में साइबर की मॉनिटरिंग और उसके नियंत्रण की नीतियां बनाने और उनका क्रियान्वयन से जुड़ी सारी व्यवस्थाएं गृह मंत्रालय ही देखता है।

सवाल - सिविल में करियर बनाने के लिए अभी से हम किस तरह खुद को प्रशिक्षित कर सकते हैं? -आदर्श कश्यप
जवाब- सिविल सेवाओं में करियर बनाने के लिए आपको अभी से विशेष प्रशिक्षण की जरूरत नहीं है। इसकी तैयारी स्नातक के दूसरे साल में शुरू कीजिएगा।

सवाल- इसरो और अन्य मुख्य संस्थाओं में साइबर सिक्योरिटी का क्या महत्व है? -आदित्य
जवाब- साइबर सुरक्षा का महत्व हर उस जगह है, जहां साइबर स्पेस मौजूद है। इसरो की रेगुलेटरी अथॉरिटी चंडीगढ़ में है। वहीं से साइबर सुरक्षा की निगरानी की जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें