आरोपी बोला- थाने में महीना देता हूं
आरोप है कि उसने हथियारों और तलवार से हमला कर काम रुकवा दिया। महिलाओं से छेड़खानी की। जाकिर प्रधान ने चौकीदारों को धमकी दी कि कि अब देश में सपा का जलवा है। थाने में महीना देता हूं। अगर काम कराना है तो 50 लाख रुपये की रंगदारी देनी होगी।
पीड़ित का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में भी धमकाने का घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया है। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत आईजी से की। आईजी के आदेश पर जाकिर, वाजिद, आसिफ और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नकवी की मौजूदगी में थामा भाजपा का झंडा
जाकिर कैंट थाना क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मोहनपुर का प्रधान है। लोकसभा चुनाव से पहले जाकिर ने भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी का कार्यक्रम एक बरातघर में कराया। यहां वह भाजपा में शामिल हो गया था। तब इस बात की काफी चर्चा रही कि तस्कर का दामाद किस तरह भाजपा में आ गया?
ग्रामीणों की जमीन पर कब्जा रोकने गए थे : जाकिर
जाकिर ने बताया कि ग्रामीणों की जमीन पर बरेली से आकर लोग कब्जा कर रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद हम मौके पर गए और अंकिश त्रिपाठी व उसके लोगों को आगाह किया कि भोले भाले ग्रामीणों की जमीन पर कब्जा न करें। अधिकारियों को गुमराह करके रिपोर्ट लिखाई गई है।