फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 'यह कोई बात नहीं मानती... इसकी हत्या कर दो', यह कहकर दबंग ने महिला को मारी गोली

Sun, 09 Jun 2024 11:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के संजयनगर में रहने वाली महिला का पति से तलाक हो चुका है। वह अकेली रहती हैं। उनका आरोप है कि शनिवार शाम उनके घर में क्रांति का नाम युवक अपने साथी के साथ आया। उसके दोस्त ने उन पर गोली चला दी। 
विज्ञापन
पीड़ित पिंकी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के संजयनगर के एक घर में घुसकर दो दबंगों ने फायरिंग कर दी। इससे घर में मौजूद महिला पेट में छर्रे लगने से घायल हो गई। महिला ने हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई है। संजयनगर में जोशी वाली गली की निवासी पिंकी शर्मा का उनके पति रवि शर्मा से 12 साल पहले तलाक हो चुका है। पिंकी के मुताबिक वह अकेली रहती हैं। एक साल पहले उन्होंने संजयनगर में प्लॉट लेकर मकान बनवाया था। 

विज्ञापन


इस दौरान हजियापुर निवासी क्रांति कश्यप की रेता-बजरी की दुकान से सामान खरीदा था तो उससे जान-पहचान हो गई थी। आरोप है कि शनिवार शाम चार बजे क्रांति अपने किसी साथी के साथ उनके घर आया। कुंडी खटकाई तो उन्होंने दरवाजा खोल दिया। तब दोनों लोग अंदर आ गए। 

दबंगों ने तमंचे से की फायरिंग 
पिंकी ने बताया कि पहले उसने पानी मांगा। वह पानी लेने गईं तो ये लोग घर का सामान उठाने लगे और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि क्रांति कश्यप ने अपने साथी से कहा कि यह कोई बात नहीं मानती है। गोली मारकर इसकी हत्या कर दो। इस पर क्रांति के दोस्त ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


पिंकी बचने के लिए भागीं लेकिन कुछ छर्रे उनके पेट में लग गए। तब जान से मार देने की धमकी देते हुए दोनों फरार हो गए। पुलिस ने पिंकी का मेडिकल परीक्षण कराकर क्रांति व उसके अज्ञात दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन

मुकदमे में समझौता न करने पर की हवाई फायरिंग
बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में एक युवक ने फायरिंग कर दी। महिला ने बारादरी थाने में तहरीर दी है। जोगीनवादा निवासी अच्छी बी ने बताया कि कुछ दिन पहले कहासुनी के बाद पड़ोसियों ने उनकी पिटाई कर दी थी। उन्होंने इन लोगों पर बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई थी। 

आरोप है कि उसी मामले में समझौता करने का दबाव बनाकर शनिवार शाम कुछ लोग घर में आ धमके। उन्होंने समझौता करने से इन्कार किया तो उनमें से एक ने तमंचा निकालकर हवाई फायरिंग कर दी। आसपास के लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें