फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक माफिया नन्हें लंगड़ा की आठ करोड़ की संपत्ति फ्रीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मादक पदार्थ माफिया घोषित किए जा चुके फतेहगंज पश्चिमी के स्मैक तस्कर नन्हे लंगड़ा उर्फ रिहासत उर्फ रियासत और उसके कुनबे की 7.84 करोड़ रुपये की संपत्ति पुलिस ने फ्रीज कर दी है। इन दिनों उसका बेटा बब्बू जेल में है, जबकि नन्हे लंगड़ा फरार है। पिछले दिनों उसके बरातघर पर बुलडोजर चलाया जा चुका है।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला सराय में रहने वाला नन्हे लंगड़ा और उसका बेटा यूसुफ उर्फ बब्बू स्मैक तस्करी के धंधे में लिप्त हैं। नन्हे लंगड़ा ने कस्बे में अपनी पत्नी पत्नी शकीना, बेटे मोहम्मद यूनुस और यूसुफ के नाम पर करोड़ों की संपत्ति बनाई है। नन्हे थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसे मादक पदार्थ माफिया घोषित किया जा चुका है। उसके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के सात मामले दर्ज हैं। पिछले दिनों उसका लड़का बब्बू कोर्ट में सरेंडर करके जेल चला गया जबकि नन्हे फरार है।
बनाई करोड़ों की संपत्ति, आईटीआर नहीं करता था फाइल
पुलिस की जांच में नन्हे लंगड़ा और उसके कुनबे की करोड़ों रुपये की संपत्ति सामने आई है। इसमें उसकी पत्नी के नाम 7.26 करोड़ रुपये कीमत की आवासीय और कृषि भूमि, आलीशान कोठी और बरातघर सामने आया। बेटे यूसुफ के नाम पर कृषि भूमि, दूसरे बेटे यूनुस के नाम पर आवासीय, कृषि भूमि समेत कुल 7.84 करोड़ की संपत्ति फ्रीज की गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि उसने आयकर विभाग को अपनी संपत्ति और आय का कोई ब्योरा नहीं दिया था।
विज्ञापन

पत्नी ने बेचा बरातघर का
कबाड़, अब होगी कार्रवाई
पिछले दिनों नन्हे लंगड़ा के ध्वस्त किए गए बरातघर से कबाड़ बेचने की बात सामने आई है। जांच में पता चला कि उसकी पत्नी शकीना ने वहां का कबाड़ बेच दिया है। अब उसकी संपत्ति फ्रीज होने के बाद अगर कबाड़ी ने वहां से कबाड़ उठाया तो उस पर भी कार्रवाई होगी।
मादक पदार्थ माफिया नन्हे लंगड़ा और उसके परिवार वालों की करीब आठ करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है। उसके अलावा अन्य तस्करों पर भी कार्रवाई जारी है। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें