फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Accident: छह साल पहले रोडवेज बस बनी थी आग का गोला, जिंदा जल गए थे 24 यात्री; अब कार हादसे ने झकझोरा

Sun, 10 Dec 2023 08:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पांच जून 2017 को बरेली-शाहजहांपुर हाईवे पर रोडवेज बस में आग लगने से 24 यात्रियों की मौत हो गई थी। छह साल बाद अब नैनीताल उसी तरह का हादसा। यहां डंपर से टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिससे जलकर आठ बरातियों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
बरेली बस हादसा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा इलाके में नैनीताल हाईवे पर शनिवार रात हुए भीषण हादसे में कार सवार आठ बराती जिंदा जल गए। डंपर से टक्कर लगने के बाद हादसा हुआ। इस हादसे ने छह साल पहले हुए बस हादसे की यादें ताजा कर दीं। 

विज्ञापन


छह साल पहले पांच जून 2017 की रात एक बजे ट्रक से भिड़ंत के बाद रोडवेज बस आग का गोला बन गई थी। इसमें 24 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

विज्ञापन


दिल्ली रोडवेज की बस बरेली होते हुए गोंडा जा रही थी। रात एक बजे इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के पास तिराहे पर ट्रक से भिड़ गई। इसके बाद बस में आग लग गई और 24 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। 

कुछ ही सेकंड में बस गई थी आग का गोला 
उस समय जिन लोगों ने यह हादसा देखा था, उन्होंने बताया था कि कुछ ही सेकंड में बस आग का गोला बन गई थी। बस में सवार ज्यादातर यात्री नींद में थे। वे जागकर कुछ समझ पाते, इससे पहले ही लपटों से घिर गए। 

Bareilly Accident: कार में आठ बरातियों की जिंदा जलकर मौत, मातम में बदला शादी का जश्न; भयावह हैं ये तस्वीरें


 

हादसे के बाद भयावह था मंजर 
जो जग रहे थे, उन्होंने खिड़की से निकलने का प्रयास किया। इस प्रयास में कई लोगों ने खिड़कियों पर ही दम तोड़ दिया था। आग बुझने के बाद जब बस से शव निकाले जा रहे थे तो देखा गया था कि दो यात्री दरवाजे से निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन दरवाजा नहीं खुला और वे वहीं जल गए थे। 
 
विज्ञापन

कहीं किताबें बिखरी थीं तो कहीं जले हुए बैग। किसी कंकाल से मोबाइल फोन गलकर चिपका हुआ था तो कोई बैग पकड़े ही जल गया था। पलभर में सबकुछ खाक हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें