फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam: बरेली में चारपाई पर बीमार छात्रा ने दी परीक्षा, निजी अस्पताल में थी भर्ती

Wed, 06 Mar 2024 06:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बीमार छात्रा निजी अस्पताल में भर्ती थी। वह बुधवार सुबह जब परीक्षा देने नहीं पहुंची तो केंद्र व्यवस्थापक ने कॉल कर छात्रा को बुलवाया। बीमार छात्रा के लिए चारपाई की व्यवस्था की गई, जिस पर लेटकर उसने परीक्षा दी। 
विज्ञापन
चारपाई पर बैठी बीमार छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में बुधवार को अजब नजारा देखने को मिला। एक बीमार परीक्षार्थी को फोन करके केंद्र पर बुलाया गया। जहां उसने चारपाई पर बैठकर परीक्षा दी। छात्रा के जज्बे को देखकर सभी उसकी प्रशंसा की।

विज्ञापन


पुराना शहर स्थित जवाहर मेमोरियल बालिका इंटर कॉलेज में सुबह साढ़े आठ बजे कला विषय की परीक्षा शुरु हुई। ऐसे में रोजाना परीक्षा देने के लिए आने वाली छात्रा आरजू नूर को अनुपस्थित देख केंद्र व्यवस्थापक यास्मीन परवीन ने उसे फोन किया। 

Trending Videos
विज्ञापन

निजी अस्पताल में भर्ती थी छात्रा 
इस पर परिजनों ने छात्रा के निजी अस्पताल में भर्ती होने की बात कही। कुछ देर बाद घरवाले छात्रा को केंद्र पर छोड़ने पहुंचे। विद्यालय गेट से केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक ने छात्रा को चारपाई तक पहुंचाया। जहां छात्रा ने कला विषय की परीक्षा दी। सहायता के लिए छात्रा ने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। 

केंद्र व्यवस्थापक यास्मीन परवीन ने बताया कि छात्रा की तबियत खराब थी। उसने पहले सभी पेपर दिए थे। ऐसे में एक पेपर छूटने से उसका पूरा साल खराब हो जाता। इसलिए उसे कॉल करके केंद्र पर उचित व्यवस्था कराई गई। छात्रा ने आराम से पेपर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें