फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ढाबे की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी, दो किलो 30 ग्राम अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Mar 2024 03:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

नेशनल हाईवे पर स्थित ढाबे मादक पदार्थों की तस्करी का अड्डा बने हुए हैं। पुलिस ने एक ढाबा संचालक और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। उससे दो किलो 30 ग्राम अफीम बरामद की है। 
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी थाने में खड़े तस्करी के दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में पुलिस ने ढाबे की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मोगा शेरे पंजाब ढाबा के संचालक बलवंत सिंह और उसके भाई जसवंत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो किलो 30 ग्राम अफीम बरामद की गई है। मंगलवार को न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि उन्हें कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि ढाबे पर मादक पदार्थों की तस्करी की जाती है। मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात नौ बजे टीम यहां पहुंची। तलाशी में दो किलो 30 ग्राम अफीम बरामद हुई। बलवंत सिंह और जसवंत सिंह को गिरफ्तार करने के बाद जब उनसे पूछताछ की गई तो आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उन्हें थाने लाया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दोनों को जेल भेजने के बाद पुलिस अब उनके मददगारों की तलाश कर रही है। 

ट्रक चालकों की लेते थे मदद
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह झारखंड से अफीम मंगवाते थे। इसके लिए ट्रक चालकों का सहयोग लेते। चालक उन्हें अफीम लाकर देते थे। इसके बाद पुड़िया बनाकर वह इस अफीम की बिक्री करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाबे बने तस्करी का अड्डा
नेशनल हाईवे पर स्थित ढाबे मादक पदार्थों की तस्करी का अड्डा बने हुए हैं। मीरगंज से लेकर फतेहगंज पश्चिमी तक कई ऐसे ढाबे हैं जहां मादक पदार्थों की बिक्री होती है। इनमें से कई में संचालकों ने कमरे भी बना लिए हैं। यहां अनैतिक कार्य कराए जाते हैं। कुछ दिन पहले रम्पुरा गांव के पास ढाबा संचालक को डोडे के साथ गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें